Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: नरसिंहपुर,भगवान परशुराम जी की जंयती मनाई गई 

Aditi News Team

Sat, Apr 22, 2023
भगवान परशुराम जी की जंयती मनाई गई नरसिंहपुर। बिप्र कुल के आराध्य भगवान परशुराम जी की जयंती क्षेत्र के सिद्ध स्थल गणेश मंदिर मैं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा मनाई गई l भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित कृष्णकांत उदेनिया जी के द्वारा करवाया गया lभगवान परशुराम जी की जयंती को लेकर जवलपुर संभागीय अध्यक्ष पंडित भागीरथ तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के द्वारा गरीब विप्र समाज की कन्याओं के विवाह के लिए आगे आना चाहिए समाज के लोग अपने पुत्र पुत्रियों को संस्कृत की शिक्षा दें l जिलाध्यक्ष पहलाद पाठक ने कहा कि आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा जयंती मनाई गई है इस जयंती को आने वाले समय में भव्य रूप दिया जाएगा l महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था बे भगवान विष्णु के छटबे अवतार थे l संभागीय उपाध्यक्ष पंडित रामाधार उपाध्याय ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रथम वर्ष किया जा रहा है हम चाहते हैं कि यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाए l जिला उपाध्यक्ष पंडित अखिलेश दुबे, पंडित शैलेंद्र बिल्थरे , अनिल पाठक,जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार दुबे, श्रीमती ममता पाठक, श्रीमती साधना मिश्रा, आदि ने अपने विचार रखें lकार्यक्रम का आभार महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा पाठक ने किया lइस अवसर पर शिव कुमार मिश्रा, आदित्य दुबे , शानू उपाध्याय, गुड्डू महाराज, मातृशक्ति श्रीमती सीमा तिवारी लक्ष्मी तिवारी वंदना दुबे आदि उपस्थित रहे l रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें