Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: निर्यापक मुनि श्री समयसागर जी महाराज एवं श्री समतासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित कर कुंडलपुर में ग्रीष्मकालीन वाचना हेतु निवेदन किया

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
निर्यापक मुनि श्री समयसागर जी महाराज एवं श्री समतासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित कर कुंडलपुर में ग्रीष्मकालीन वाचना हेतु निवेदन किया कुंडलपुर ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के साथ कुंडलपुर प्रबंध कारिणी समिति ,स्थायी आमंत्रित समिति एवं परामर्श दात्री समिति के पदाधिकारी सदस्यगण करीब 40 लोग गौरझामर पहुंचे। गौरझामर में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य जेष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक मुनि श्री समय सागर जी महाराज ससंघ एवं निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी महाराज ससंघ के चरणों में श्रीफल समर्पित कर कुंडलपुर सिद्धक्षेत्र में ग्रीष्मकालीन वाचना हेतु निवेदन किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मुनि श्री से काफी समय तक चर्चा की एवं कुंडलपुर में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी निर्यापक मुनि द्वय को दी।

Tags :

जरूरी खबरें