Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: गाडरवारा,भगवान श्री परशुरामजी के जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा विभिन्न आयोजन

Aditi News Team

Fri, Apr 21, 2023
भगवान श्री परशुरामजी के जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा विभिन्न आयोजन गाडरवारा-  अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विप्रकुल श्रेष्ठ भगवान श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव बडे श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जायेगा । कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः काल 8:00 बजे खकरियावाले दादा जी के मंदिर में भगवान परशुरामजी एवं कन्या पूजन के तदोपरांत सभी विप्र जन नई गल्ला मंडी प्रागंण में एकत्रित होगें वहाँ सांकेतिक परशु पूजन उपरांत स्वल्पाहार के बाद वृक्षारोपण व अंगवस्त्र वितरण पश्चात नगर प्रमुख मांगों से वाहन रैली निकाली जायेगी रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार एवं अनेक स्थानों पर रैली के स्वागत की व्यवस्था की गयी है। रैली भ्रमण के बाद पुनः मंडी प्रागंण में आयेगी तथा वहां भगवान परशुरामजी की महाआरती की जावेगी पश्चात समाज के युवाओं द्वारा रक्तदान किया जावेगा।सायंकाल चीचली में शोभायात्रा का आयोजन है उसमें सभी विप्रबंधु पहुँचेगें,सर्व ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष पं राजीव दुबे ने सभी विप्र बंधुओ से सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति का विनम्र आग्रह किया है।

Tags :

जरूरी खबरें