Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: सांईखेड़ा में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान श्री परशुराम का प्रकटोत्सव भव्य पूजन अर्चन कर मनाया

Aditi News Team

Sat, Apr 22, 2023
सांईखेड़ा में आज दिनांक 22 अप्रैल 2023 को विष्णु के छठे अवतार विप्र कुलभूषण भगवान श्री परशुराम जी का प्राकट्य दिवस अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सर्व ब्राह्मण महासभा साईंखेड़ा द्वारा चैतन्य विद्यालय साईंखेड़ा में भव्य पूजन अर्चन कर मनाया। जिसमें क्षेत्र एवं नगर के सभी विप्र बंधुओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की एवं मातृशक्ति ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की । कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम जी के पूजन का कार्यक्रम विधि वधान से संपन्न हुआ। तदोपरांत समाज के विद्वान और वरिष्ठ जनो ने अपने उद्बोधन द्वारा  समाज और सर्व समाज के हित को लेकर वक्तव्य प्रदान किए गए आज के युवाओं को शिक्षा और संस्कार सनातन पद्धति का निर्वहन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देतपोन संस्कृत विद्यालय से पूज्य महाराज श्री 1008 श्री कमल नयन दास जी  तथा क्षेत्र के एवं साईंखेड़ा नगर के बड़ी संख्या में बिप्र जन उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें