Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: आचार्य श्री विद्यासागर के जन्‍मोत्‍सव पर हुआ वृक्षारोपण,छात्रों ने कहा कि तप, त्‍याग, साधना के साक्षात दर्शन है आचार्य श्री

Aditi News Team

Sun, Oct 9, 2022
आचार्य श्री के जन्‍मोत्‍सव पर हुआ वृक्षारोपण,छात्रों ने कहा कि तप, त्‍याग, साधना के साक्षात दर्शन है आचार्य श्री हटा दमोह।शरद पूर्णिमा एवं जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर की महाराज जी महाराज के जन्‍मोत्‍सव पर स्‍थानीय शासकीय कालेज परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, मध्‍यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित बीएसडब्‍लू एवं एमएसडब्‍लू के छात्रों ने शीशम, आंवला, अशोक आदि के पौधे रोपित करते हुए आचार्य श्री को समर्पित एक गीत गाया, मेंटर संजय जैन ने आचार्य श्री के जीवन दर्शन पर बोलते हुए क्षेत्र कुण्‍डलपुर में उनके योगदान को बताया, जन अभियान परिषद की ब्‍लाक समन्‍वयक पुष्‍पा सिंह ने बताया कि आज दमोह जिला की पहचान कुण्‍डलपुर जैसे प्रसिद्ध तीर्थ से हो रही है,। इस अवसर पर मेंटर विनोद पटेरिया, सुनील सेन, रामशरण ज्‍योतिषि, छात्र सोमित नामदेव, रवि कोरी, स्‍वामी अंशुमान तिवारी, अभिलाषा नामदेव, अनमिका अग्रवाल, रीता व्‍यास, पूनम सिंह राजपूत, अंजली अग्रवाल, शैलेष पटैल, पुष्‍पेन्‍द्र पांडे, शोभित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें