: उप्र.के बलिया में 40 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 4 की मौत कई लापता, 6 को बाहर निकाला
Aditi News Team
Mon, May 22, 2023
उत्तर प्रदेश: बलिया में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने
से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से 25 लोगों के लापता होने
की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर लगभग 40 लोग लोग सवार थे।
https://youtu.be/mfVHVFxydqY
सभी मुंडन संस्कार के बाद गंगा पार पूजन करने जा रहे थे।
घाट पर मौजूद नाविकों ने 6 लोगों को नदी से बाहर निकाला
है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन के साथ
स्थानीय लोग बचाव में जुटे हुए हैं।
हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है। बताया
जा रहा है कि ओहार परंपरा के तहत ये लोग नाव से गंगा पार
जा रहे थे, जबकि वहां पीपा पुल भी बना था। इस समय
SDRF और NDRF की टीमें बचाव में लगी हुई हैं।
घटनास्थल पर DM रवींद्र कुमार, SP राजकरन नैय्यर सहित
कई आलाधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
DM ने बताया कि एक ही नाव पर 5 परिवार के लोग शामिल
थे। सभी परिवार गंगा के उस पार जा रहा था, तभी बीच नदी
में ही हादसा हो गया। नाव पलटने के मुख्य कारण का अब
तक पता नहीं चल सका है। जानकारी की जा रही है। अब तक
शवों की पहचान तक नहीं हो सकी है।
Tags :