Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: एक दिन एक रोड’’ अभियान के अंतर्गत आज स्टेशनगंज क्षेत्र में अतिक्रमण कर हाथ ठेलो एवं रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहनों को खड़ा करने वालों को समझाइश दी गई एवं चलानी कार्यवाही की गई।

Aditi News Team

Mon, Jun 5, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान के अंतर्गत आज स्टेशनगंज क्षेत्र में अतिक्रमण कर हाथ ठेलो एवं रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहनों को खड़ा करने वालों को समझाइश दी गई एवं चलानी कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। *थाना स्टेशनगंज क्षेत्रा दुकानों के सामने अतिक्रमण कर सामान वालों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही :-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान के अंतर्गत आज दूसरे दिन स्टेशन थाना क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों हाथ ठेलो एवं रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहनों को खड़ा करने वालों पर आज यातायात विभाग, थाना स्टेशन गंज पुलिस एवं नगर पालिका की टीम एवं यातायात मित्र द्वारा समझाइश दी गई एवं चलानी कार्यवाही की गई। स्टेशन क्षेत्र पर ऑटो चालकों की भी काफी भीड़ रहती है जिन्हें समझाइश दी गई कि अपने ऑटो को तरतीब वार लगाए। अनावश्यक जाम ना लगाएं।

Tags :

जरूरी खबरें