Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

पुलिस जांच में जुटी ,सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार,

हल्की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की बारिश होने की संभावना

रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

: एक दीप जले उनके मन में जो मजबूरी के मारे है

Aditi News Team

Fri, Oct 28, 2022
एक दीप जले( पं.सुशील शर्मा)   एक दीप जले उनके मन में, जो मज़बूरी के मारे हैं। एक दीप जले उनके मन में, जो व्यथित व्यतीत बेचारे हैं।   एक दीप जले उनके मन में, जो लाचारी में जीते है। एक दीप जले उनके मन में, जो अपने ओठों को सीते हैं।   एक दीप जले उनके मन में, जहाँ ऊँच नीच की खाई है। एक दीप जले उनके मन में, जहाँ दानवता की दुहाई है।   एक दीप जले उनके मन में, जो अँधियारे के मारे हैं। एक दीप जले उनके मन में, जो निपट गरीब बेचारे हैं।   एक दीप जले उनके मन में, जहाँ भूख संग बेकारी है। एक दीप जले उनके मन में, जहाँ दुःख के संग बीमारी है।   एक दीप जले उस कोने में, जहाँ अबला सिसकी लेती है। एक दीप जले उस कोने में, जहाँ संघर्षो की खेती है।   एक दीप जले उस कोने में, जहाँ बालक भूख से रोता है। एक दीप जले उस कोने में, जहाँ बचपन प्लेटें धोता है।   एक दीप जले उस आँगन में, जहाँ मन पर तम का डेरा है। एक दीप जले उस आँगन में, जहाँ गहन अशांति अँधेरा है।   एक दीप जले उस आँगन में, जहाँ क्रोध कपट कुचालें हों। एक दीप जले उस आँगन में, जहाँ कूटनीतिक भूचालें हों।   एक दीप जले उस आँगन में, जहाँ अहंकार सिर चढ़ बोले। एक दीप जले उस आँगन में, जहाँ अज्ञान अशिक्षा संग डोले।   एक दीप जले उस मिट्टी पर जहाँ बलिदानों की हवा चले। एक दीप जले उस मिट्टी पर, जिस पर शहीद की चिता जले।

Tags :

जरूरी खबरें