Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

पुलिस जांच में जुटी ,सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार,

हल्की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की बारिश होने की संभावना

रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

मप्र.के उमरिया जिले के एन एच 43 भरौला में भीषण सड़क हादसा,चार की मौत, : पुलिस जांच में जुटी ,सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार,

Aditi News Team

Thu, Jul 9, 2026

भीषण सड़क हादसा एक बच्ची सहित 4 की मौत पुलिस जांच में जुटी

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार, मौके पर ही चार लोगों की मौत,

एक गम्भीर घायल, जिला अस्पताल में उसने भी तोड़ा दम,

एन एच 43 भरौला की घटना

मप्र के उमरिया जिले से गुजरने वाली एन एच 43 में कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भरौला सिद्धबाबा के पास तड़के करीब पांच बजे अनियंत्रित आर्टिगा कार क्रमांक एम पी 18 जेड ई 9677 सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमें चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है l कार शहडोल निवासी किसी बॉबी ट्रेवल्स की बताई जा रही है l ठोकर इतनी जोरदार रही कि कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार में फंसे मृतकों एव घायल को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है, मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं एवं एक बच्चा शामिल रहे हैं, वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके चलते अब मृतकों की संख्या पांच हो गई है,ये सभी लोग अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत लील्हाटोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो चित्रकूट अपनी बेटी को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे, पुलिस मौके पर पहुंची है और आवश्यक कार्यवाही करने जुटी है l

वहीं एडीशनल एस पी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक अर्टिगा कार सिद्धबाबा धाम भरौला के पास खड़े ट्रक से टकरा गई है जिसमें चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई थी वहीं एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई, इस तरह पांच लोगों की मौत हो गई है, अभी इनके परिजन अनूपपुर जिले के लील्हाटोला से आ रहे हैं ये सभी मार्को परिवार के हैं, पुलिस कार्रवाई के जुटी है l

गौरतलब है कि परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते हाइवे किनारे बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं जिसके चलते आए दिन एक्सीडेंट होते हैं और लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उमरिया पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें