Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: ओशो के जन्मदिवस पर विशेष (ओशो ने कहा) पं. सुशील शर्मा की कलम से

Aditi News Team

Sun, Dec 11, 2022
ओशो ने कहा (ओशो के जन्मदिवस पर) ओशो ने कहा सब छोड़ो हम छोड़ते गए सारा विश्वास सारे सत्य।   ओशो ने कहा अंतस में उतरो हम उतरते गए संसार के गहरे कुएँ में।   ओशो ने कहा सत्य को जानो हमने रट लीं सारी किताबें।   ओशो ने कहा रूढ़ियाँ छोड़ो हमने छोड़ दिये सारे संस्कार सत्य के आधार।   ओशो ने कहा ईश्वर में पगो और हम पगते गए अहंकार की चाशनी में।   ओशो का दर्शन सीखना और त्यागना है हम सिखाने में और एकत्रीकरण में व्यस्त हैं।   रजनीश से ओशो की यात्रा मनुष्यत्व से देवत्व की यात्रा है। हमारा सौभाग्य है कि हमने ओशो काल में जन्म लिया   मेरा सौभाग्य है कि मैं उसी माटी में पला बढ़ा जिसमें ओशो बुद्ध निर्मित हुए।   ज्ञान के उस मंदिर में जहाँ बुद्धत्व का विकास हुआ आज भी वह ऊर्जा व्यष्टि से समष्टि की ओर प्रवाहित है। जिसकी अनुभूति से मेरा स्व आप्लावित है।   उस ऊर्जा को कोटिशः प्रणाम।   सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें