Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: करेली में आदिपुरुष मूवी का विरोध किया 

Aditi News Team

Wed, Jun 21, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली करेली में आदिपुरुष मूवी का विरोध किया  https://youtu.be/OArT-b2ALm4 करेली में सीताराम मॉल में लगी मूवी आदि पुरुष का विरोध करेली पुलिस की मोजुदगी में करेली कांग्रेस जनों  के द्वारा किया गया lआदि पुरुष मूवी का विरोध करते हुए करेली के कांग्रेसी सीताराम माल पहुंचे जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के मुर्दाबाद नारे लगाते हुए सीताराम मॉल मुख्य द्वार में नर्मदा नदी का जल झिंडक कर शुद्ध किया गया l जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने कहा कि आदिपुरष मूवी का विरोध इसलिए किया जा रहा है कि इसमें आपत्तिजनक संवाद के साथ-साथ चित्र भी दिखाए गए है l क्योंकि यह सीता राम माल आर आर एस . से संबंधित पदाधिकारी का है l आज फिल्म दिखाने वाले देखने वालों को लेकर भी नर्मदा जल को छलक छीड़क कर शुद्धिकरण किया गया कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष राहुल उपाध्याय ने की कहा कि आदि पुरुष मूवी में माता सीता को आधुनिक रूप से दिखाया गया है जो ठीक नहीं है l हम भगवान राम के भक्त हनुमान जी के अनुयाई है इस तरह का आपत्तिजनक संवाद कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा lअभी हमारी विरोध करने की शुरुआत हुई है l शीघ्र ही नगर कांग्रेस जुआ सट्टा खिलाने को लेकर ,नगर पालिका के विरोध में और पैसेंजर ट्रेन स्टॉपेज लेकर आंदोलन चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे l आदि पुरुष मूवी का विरोध करने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाक्टर राजेंद्र किलेदार, विनोद यादव, शरद चंदेल , प्रदेश युवा सचिव मनीष कौरव , जिला प्रवक्ता अमित भाटिया , राहुल ठाकुर ,प्रह्लाद पाठक आदि उपस्थित रहे l

Tags :

जरूरी खबरें