Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: कलेक्टर ने किया सोलर पम्प का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Dec 29, 2022
कलेक्टर ने किया सोलर पम्प का निरीक्षण नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को जनपद पंचायत करेली के ग्राम बटेसरा में कृषक श्री रविशंकर रजक के खेत में लगाये गये सोलर पम्प का निरीक्षण किया। श्री रजक ने बताया कि वे वर्ष 2018 से अपने खेतों में सौर ऊर्जा के माध्यम से फसलों में सिंचाई कर रहे हैं। पहले पर्याप्त बिजली की उपलब्धता न होने के कारण सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शासन द्वारा संचालित की जा रही सोलर पम्प योजना के तहत उन्हें सब्सिडी प्राप्त हुई। जिससे उन्होंने 5 हार्स पॉवर का सोलर पम्प अपने खेत में स्थापित किया। वे बताते हैं कि उन्हें अब बिजली पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं रही। उनके द्वारा लगाई गई फसलों में सोलर पम्प से ही सिंचाई करते हैं। पम्प के रखरखाव में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होती है। उन्होंने खेतों में गन्ने की फसल लगाई है। उनके द्वारा जैविक गुड़ का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें