Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: किसानों को फसल बीमा की जानकारी जागरूकता रथ रवाना

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
किसानों को फसल बीमा की जानकारी जागरूकता रथ रवाना नरसिंहपुर। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लि. के प्रचार रथ को उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर सोमवार को रवाना किया। इस मौके पर फसल बीमा कम्पनी के जिला प्रबंधक श्री सोनू वड़ोले, तहसील प्रतिनिधि श्री जगदीश ठाकरे एवं श्री विवेक कौरव और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2022- 23 की अधिसूचित फसलों का बीमा ऋणी व अऋणी कृषक संबंधित वित्तीय संस्थाओं (व्यवसायिक/ ग्रामीण/ सहकारी बैंक) एवं कॉमन सर्विस सेंटर- सीएससी के माध्यम से 31 दिसम्बर तक करवाकर योजना में शामिल हो सकते हैं। प्रति हेक्टर बीमा प्रीमियम दरें गेहूं सिंचिंत के लिए 532.50 रु., गेहूं असिंचिंत के लिए 307.50 रु., चना के लिए 480 रु., मसूर के लिए 382.50 रु. हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रबी मौसम 2022 के लिए अधिकृत पटवारी हल्का के अंतर्गत किसानों की फसलों का बीमा करने के लिए बैंकों द्वारा प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित है। बैंक द्वारा किसानों के लिए भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल पर समय सीमा में प्रविष्टि करना आवश्यक है। उप संचालक कृषि श्री त्रिपाठी ने बताया कि बोई गई फसलों की प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति की स्थिति में बीमित फसल की नुकसानी में किसानों की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितैषी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। इस योजना से अधिक से अधिक किसान जुड़ें। अऋणी कृषक बैंक, जन सेवा केन्द्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक फसल बीमा करा सकते हैं। फसल बीमा के लिए भू- ऋण अधिकार पुस्तिका, बी- 1, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की फोटोकापी, पटवारी द्वारा जारी फसल बुवाई प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रीमियम राशि की आवश्यकता होगी।

Tags :

जरूरी खबरें