Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: कौडिया,उच्चतर माध्यमिक शाला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 

Aditi News Team

Sat, Sep 17, 2022
दिनांक 17.09.2022 को उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम कौडिया तहसील गाडरवारा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  गाडरवारा । माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम. के . शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम कौडिया , तहसील गाडरवारा में " हिन्दी सप्ताह के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर विषय पर न्यायाधीश श्रीमति आरती ढींगरा , जे.एम .एफ.सी.गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्रीमति आरती ढींगरा , जे . एम. एफ.सी .गाडरवारा ने अपने उद्धबोधन में हिन्दी दिवस पर सभी को शुभकामनायें देते हुये हिन्दी को प्रोत्साहित करने में योगदान देने का आह्वान किया । 14 सितम्बर 1953 को राष्ट्रभाषा समिति की अनुशंसा पर हिंदी को राजभाषा का स्थान प्रदान किया गया था । इस कारण प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है । माननीय महोदय द्व द्वारा सभी छात्रों को संकल्प लेने के लिये कहा गया कि वे अपने दैनिक कार्यों व बोल चाल में हिन्दी भाषा का प्रयोग करें । इसके अतिरिक ्त माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित योजनाओं विधिक सहायता एवं सलाह , निःशुल्क अधिवक्ता विधिक प्रावधानों योजना , शिक्षा का अधिकार एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की विस्तार से जानकारी दी एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स शेख रहीम द्वारा विधिक जानाकारी एवं बच्चों की शिक्षा , मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य आदि से भी जागरूक किया गया । उक्त शिविर में विद्यालय के प्राचार्य मिलन जारोलिया एवं अन्य स्टॉफ तथा पी. एल. व्ही . अखिलेश सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें