Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: गाडरवारा,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल स्थानीय शाखा की बहनों ने दयोदया गौशाला का भ्रमण किया

Aditi News Team

Thu, Dec 15, 2022
गाडरवारा ।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल स्थानीय शाखा की बहनों ने आज दयोदया गौशाला का भ्रमण किया और कुछ समय प्रकृति और हरियाली के साथ व्यतीत किया और अपने नियोजित कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की पूजा आरती की गई । तदुपरांत सब बहनों ने मिलकर गौ माता को गुड- तिल, हरी घास, फल, सब्ज़ी और अनाज खिलाया ।इस अवसर पर गौशाला के संचालक ने सभी महिलाओं बायो गैस प्लांट के बारे में लाभ - संसाधनों और लोक उपयोगिता की जानकारी देते हुए घर घर गौ पालन कर आज के समय में ईंधन की महत्ता और राष्ट के विकास में योगदान का से परिचित कराया । वहीं दूसरी ओर मातृशक्ति ने बायोगैस प्लांट की प्रक्रिया को देखा समझा । गौशाला के लिए धनराशि गौ माता की सेवा के लिए प्रदान की। इसके पश्चात कार्यक्रम के अंतिम चरण में सब ने वहाँ पर गौ प्रसादी ग्रहण कर वन बिहार का आनंद भी सामुहिक रुप से लिया गया ।सभी बहनें गीतिका काबरा, लता काबरा, सविता काबरा, अनीता पलोड, संगीता राठी, सारीका मालपानी, मधु मालानी, अनीता काबरा, अनुराधा काबरा, ममता काबरा, सरिता मोहता, विधि मूंदड़ा, संगीता राठी, गरिमा काबरा, अनीता माल पानी, का सहयोग सराहनीय रहा । शक्कर नदी के किनारे स्थित गौशाला और आसपास हरियाली और प्रकृति का भरपूर आनंद लिया। मारवाड़ी महिला संगठन के व्दारा समाज में गौ संवर्धन और गौ माता के प्रति लगाव के उद्देश्य से। उपरोक्त आयोजन की सर्वत्र सराहना की जा रही है। संस्था समय समय पर संस्कारक्षम,लोकरूचि, लोकपरम्परा आदि से जुड़े कार्यक्रम कर समाज को एक दिशा देने का प्रयास किया करती है ।

Tags :

जरूरी खबरें