Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,कन्या शाला में छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Sun, Apr 2, 2023
कन्या शाला में छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 9 वी की छात्राओं को मप्र शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि छात्राओं को साईकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने जाने में सुगमता होगी। उंन्होने छात्राओं से बेहतर पढ़ाई करने की बात कही। कार्यक्रम को नपा सभापति एवं पार्षद आनंद दुबे, सुरेन्द्र गुर्जर , सतीश कौरव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य अनूप शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनको उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक अल्पना नाहर ने किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती एस गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में व्याख्याता श्रीमती एस अली, पी एस पटैल सहित संस्था के शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें