Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

: गाडरवारा,रोटरी क्लब द्वारा विशाल दंत परीक्षण शिविर संपन्न का आयोजन किया गया! 

Aditi News Team

Fri, Sep 1, 2023
रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा विशाल दंत परीक्षण शिविर संपन्न का आयोजन किया गया! गाडरवारा!विगत दिवस स्थानीय बी.टी.आई स्कूल गाडरवारा में रोटरी क्लब द्वारा स्वर्गीय श्री ललित कुमार जी तिवारी की पुण्य स्मृति में दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया! शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि जी की पूजन अर्चना कर दीप प्रज्वलन के साथ स्व.श्री ललित तिवारी जी को पुष्प अर्पण करने के साथ की गई! दंत परीक्षण शिविर में जबलपुर से पधारी डॉ.नीतू खत्री,डॉ.मोनिका खत्री, गाडरवारा से डॉ.यागेश तिवारी दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ.तरुण तिवारी,डॉ रमेश पाराशर की विशेष भूमिका रही! लगभग 60 छात्रों का दंत परीक्षण किया गया! एवं समस्त स्कूल स्टाफ का दंत परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया! कुछ बच्चों को दांतों से संबंधित रोग पाए गए!जिसका इलाज डॉ. यागेश तिवारी के क्लीनिक में निशुल्क किया जाएगा! शिविर को सफल बनाने में प्राचार्य सुनीता पटेल जी,जयमोहन शर्मा जी स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ! कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव ,सुरेंद्र साहू, अशोक राजपूत,मनीष जायसवाल,अभिषेक बड़कुर,डॉ.उमाशंकर दुबे,विवेक त्रिपाठी,राजेश गुप्ता,उत्सव गुप्ता, महेश रघुवंशी,संजय गुप्ता,यागेश तिवारी,डॉ.रामकुमार चोकसे,अरुण तिवारी,प्रियंक सोनी की उपस्थिति रही। उपरोक्त समाचार रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दी गई!

Tags :

जरूरी खबरें