Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: गाडरवारा,विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sat, Jul 23, 2022
विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
 गाडरवारा । माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम ० के ० शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में दोपहर 02:00 बजे व्ही ० टी ० आई ० स्कूल तहसील गाडरवारा में मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य विषय पर न्यायाधीश श्री राजेश शर्मा , चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में धिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री राजेश शर्मा , चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियों को उनके मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य के संबंध चर्चा की गई एवं बच्चों को विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया गया एवं कार्यालय द्वारा संचालित पैनल अधिवक्ता योजना के साथ ही सामान्य विधिक अधिकार एवं बालकों को उनके नैतिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया । उक्त शिविर में विद्यालय से श्री जयमोहन शर्मा प्राचार्य श्री अनुज जैन खेल शिक्षक श्री के ० के ० राजोरिया , श्रीमति शिल्पी गुप्ता , श्री एम ० एम ० शर्मा , एवं श्री रोहित वाल्मिक एवं पी ० एल ० व्ही 0 श्री शेख रहीम , श्री अखिलेश सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें