Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गाडरवारा।घर घर करवा चौथ पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
गाडरवारा।भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति व संस्कारों में महिलाओं से जुड़े अनेक पावन त्योहार है ।त्योहारों की इसी श्रृंखला में गत दिवस घर घर करवा चौथ पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया ।उल्लेखनीय है कि इस दिन अपने अपने जीवन साथी पतिदेव के साथ जन्म जन्मांतर साथ रहने के साथ साथ परिवार की समृद्धि, खुशहाली, स्वस्थ रहे की प्रार्थना करते हुए सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा तथा चंद्रमा के दर्शन करने के उपरांत इस दिन भगवान शिव शंकर, मां पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चन्द्र देवता की परम्परागत पूजन अर्चना की ओर करवा चौथ महात्म्य की कथा आपस में सुनाई गई और चलनी के साथ पति दर्शन कर करवा से जल पिलाने की रस्म अदायगी कर उपवास क्रम को सम्पन्न करते हुए आपस में बधाईयाँ दी गई । नगर की एकमात्र मल्टी सोसाइटी में भी महिलाओं ने सामुहिक रुप से परम्पराओं के साथ करवा चौथ का व्रत रखते हुए त्योहार की औपचारिकताएं पूरी की ।आज बाजार में सर्वत्र भीड़भाड़, खरीद आदि क्रम देर शाम तक चलता रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें