Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

: गाडरवारा। छात्र छत्राओं से किया संवाद नवांकुर संस्थाओं की बैठक ली गई

Aditi News Team

Sun, Dec 18, 2022

छात्र छत्राओं से किया संवाद नवांकुर संस्थाओं की बैठक ली गई

गाडरवारा ।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित कोर्स मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम सीएमसीएलडीपी एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू की कक्षाएं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में संचालित है जिसकी त्रमासिक मासिक परीक्षा संपन्न की गई जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा ने छात्र-छात्राओं के बीच संवाद किया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों पर एवं पाश्चात्य संस्कृति जोकि धीरे-धीरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है जो की चिंता का विषय है सम्मिलित परिवार निरंतर एकल परिवार होते जा रहे हैं वृद्ध आश्रम की आवश्यकता बढ़ रही है जो संस्कार हम बच्चों को देंगे वही आगे चलकर मां-बाप को वृद्ध आश्रम का रास्ता बताएंगे, आदिवासी शब्द को सहज सरल भाषा में बताया कि आदिवासी किसी एक वर्ग के लिए नहीं है जो भारत भूमि में अनंत काल से है उसे हम आदिवासी कहते हैं इसके उपरांत नवांकुर संस्थाओं के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें नशा मुक्ति अभियान जल संरक्षण बोरी बंधान जन जागरूकता रैली आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम में जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा , विकासखंड समन्वयक स्मिता दांडे नवांकुर संस्था से संतोष चौरसिया, रामकृष्ण राजपूत, रामेश्वर वर्मा ओम प्रकाश वर्मा ,नीरू राजपूत, संतोष नागौद, परामर्शदाता सुभाष उदैनिया ,रामस्वरूप कौरव, प्रदीप कौरव, संजय पाठक, प्रदीप कौरव आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें