Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

मेहरा समाज की मासिक बैठक संपन्न : मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

Aditi News Team

Mon, Jul 6, 2026

मेहरा समाज की मासिक बैठक संपन्न

गाडरवारा l मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी देवरी में शिवकुमार गढ़वाल के द्वारा श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित की गई। बैठक का संचालन रेवा सिंह मेहरा रिटायर राजस्व निरीक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन सिंह मेहरा उदयपुरा जिला रायसेन द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मनीराम मेहरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश कुमार मेहरा की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉक्टर अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया तत्पश्चात सभी उपस्थित तिथियां का उसे फॉर्म से स्वागत किया गयावैठक में समिति अध्यक्ष श्री गोविन्द प्रसाद गढ़वाल साईंखेड़ा द्वारा दूसरे कार्य काल के एक साल पूरे होने पर आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया l उद्बोधन की श्रृंखला में सभी अतिथियों द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को आगे बढ़ाने हेतु संगठित होकर काम करने की बात कही गई l समाज के उत्थान हेतु विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को भी बंद करने की बात रखी गई जिसका सभी लोगों द्वारा समर्थन भी किया गया l समिति द्वारा पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों को सभी सामाजिक बन्धुओं के समक्ष रखा गया एवं आने वाले एक साल की कार्य योजना भी सभा में रखी गई । अंत में शिवकुमार गढ़वाल मिडवानी द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया l कार्यक्रम के दौरान दशरथ सिंह मेहरा, राजेन्द्र कुमार मेहरा , कन्छेदी लाल मेहरा, शिवदयाल मेहरा, खेतसिंह मेहरा, रोहित सिह मेहरा के अलावा साइखेड़ा क्षेत्र के स्वजातीय बन्धुओ, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा

जरूरी खबरें