Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

: गाडरवारा, आदिवासियों ने नरसिंहपुर डी.एफ़.ओ.पर धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप,एसडीएम एवं एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की

Aditi News Team

Sun, Aug 27, 2023
क्रांति जनशक्ति पार्टी के द्वारा आदिवासियों ने डी.एफ़.ओ.पर धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप एसडीएम एवं एसडीओपी गाडरवारा को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की https://youtu.be/YjxcxgLb_vc?si=7gtFwIU4TKj5A6Ko गाडरवारा-तहसील गाडरवारा से लगे वनांचल ग्रामो जिसे टूडनी,ग्वारी,पिपरिया में निवास कर रहे आदिवासियों ने बीते दिवस महामहिम राष्ट्रपति ,राज्यपाल, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा को एवं एस डी ओ पी पुलिस गाडरवारा को ज्ञापन देकर ज्ञात करवाया हैं कि फारेस्ट डिपार्टमेंट में पदस्थ डीएफ़ओ पी डी ग्रेबियाल के द्वारा आदिवासियों पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर उनको प्रताडित करता हैं एवं बाद में उसी मुकदमे से वहाल करने के नाम पर लोगो पर दबाव बनाता हैं कि तुम ईसाई धर्म अपना लो में तुम्हारे ऊपर लगे सारे मुकदमे हटा दूंगा और भूमि के पट्टे दे दूंगा ,अपने ऊपर लगातार बन रहे झूठे मुकदमो एवं डी एफ़ ओ फारेस्ट के बार बार धर्मातंरण के दबाब से परेशान आदिवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार ज्ञापत में उल्लेख्य किया गया हैं कि पी डी ग्रेबियाल द्वारा आदिवासी समुदाय के लोगो को खुद के बारे में जानकारी बताते हुए धर्मांतरण के लिए अच्छी शिक्षा एवं संपन्नता के प्रलोभन के साथ शासकीय भूमि के पट्टे का आश्वासन दिया गया यहां पर एक बात सिद्ध होती हैं क्या मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा सी एम राइज़ जैसे स्कूलों का संचालन किया जा रहा हैं,तो। क्या उन स्कूलों में अच्छी शिक्षा प्राप्त नही होती और अगर होती हैं तो मध्यप्रदेश शासन के ही कर्मचारी आदिवासी समुदाय को कौनसी अच्छी शिक्षा देने का प्रलोभन दे रहे हैं जो ईसाई धर्म मे होती हैं गुसाये लोगो ने गाडरवारा एसडीएम गाडरवारा एसडीओपी पुलिस को ज्ञापन सौंप कर नरसिंहपुर डी एफ़ ओ की तत्काल सेवा समाप्त कर उचित कार्यवाही की मांग की हैं । ज्ञापन देते समय क्रांति जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।  

Tags :

जरूरी खबरें