Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: गाडरवारा, आरटीई अंतर्गत दस्तावेजो का सत्यापन चीचली ब्लॉक में जारी

Aditi News Team

Mon, Jun 27, 2022
आरटीई अंतर्गत दस्तावेजो का सत्यापन चीचली ब्लॉक में जारी गाडरवारा। जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कमजोर एवं वंचित समूह के बच्चों के निशुल्क प्रवेश हेतु संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन इन दिनों किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या के मार्गदर्शन एवम बीआरसी डी के पटैल के निर्देशन में मेंटर शिक्षकों सत्यम ताम्रकार, धीरज जसाठी, दीपक मेहरा, अमित बेलवंशी के द्वारा अभी तक 73 छात्र छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है। विदित हो कि चीचली विकासखंड के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली, सूखाखैरी, तेंदूखेड़ा, बारहाबड़ा, सालीचौका, कठौतिया, शाहपुर, करपगाव में भी यह सत्यापन कार्य जारी है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में संचालित संमस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों की सबसे छोटी कक्षा में 25% छात्र छात्राओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें