Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: गाडरवारा, इंस्पायर अवार्ड से जुड़े नवाचार की दी जानकारी 

Aditi News Team

Sun, Aug 21, 2022
इंस्पायर अवार्ड से जुड़े नवाचार की दी जानकारी गाडरवारा। विगत दिवस स्थानीय शासकीय किसानी पूर्व माध्यमिक शाला में शासन के निर्देशानुसार इंस्पायर अवार्ड से जुड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय के कक्षा 6 से 8 के बच्चों से दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने हेतु नवाचारी ढंग से विचार करने एवं कम लागत के उपकरण तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों के नवाचारी आईडिया जाने गए ताकि आगामी दिनों में बच्चे अपने आइडिया पर काम कर नवीन उपकरणों का सृजन कर सकें एवं इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत अपने बनाए उपकरण प्रस्तुत कर सकें। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक प्रसन्न खत्री सहित शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें