Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गाडरवारा, कलेक्टर ने किया शाला का निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Oct 21, 2022
कलेक्टर ने किया शाला का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खिरैंटी की शासकीय माध्यमिक शाला का कलेक्टर रोहित सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला के प्रत्येक कमरे में जाकर शाला की व्यवस्थाएं देखी एवं छात्र छात्राओं से चर्चा की। उन्होंने छात्र छात्राओं से शाला की पढ़ाई एवं पुस्तकों से जुड़ी जानकारी ली एवं कहा कि सभी छात्र छात्राएँ स्कूल के अलावा घर पर भी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का भी अध्ययन करें। उन्होंने शिक्षको से भी चर्चा करते हुए शाला से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान शाला के सभी शिक्षक उपस्थित मिले। इस अवसर पर एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल धुर्वे, जनपद सीईओ आयुष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें