Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: गाडरवारा, कल्चुरी जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 4 सितंबर को

Aditi News Team

Tue, Aug 30, 2022
कल्चुरी जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 4 सितंबर को गाडरवारा। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के संरक्षक में जिला कलचुरी कलार समाज के मार्गदर्शन में विगतदिवस लोकतांत्रिक पर्व में विजयी हुए हमारे समाज के यशश्वी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जिला युवा कलचुरी कलार समाज बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्मान करेगी। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सुनील जायसवाल (पूर्व विधायक), सुरेश राय (पूर्व विधायक), किशोर राय (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष), श्रीमती मनीषा राय (प्रदेशाध्यक्ष कल्चुरी महिला मंडल), श्रीमती राजवाला पेठिया (जिलाध्यक्ष महिला मंडल), सुभाष राय (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवम् कार्यक्रम अध्यक्षता पंकज चौकसे जिलाध्यक्ष कल्चुरी कलार समाज जिला नरसिंहपुर करेंगे। उक्त आयोजन 4 सितंबर रविवार को समय दोप 2 बजे से स्थानीय सुरभि पैलेस होटल में संपन्न होगा। जिसमे जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद एवम सरपंच इत्यादि पदों में आसीन सामाजिक बंधुओ का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कल्चुरी बंधु एवम समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति की अपील युवा इकाई जिलाध्यक्ष आशीष राय ने की है।

Tags :

जरूरी खबरें