Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: गाडरवारा, छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण 

Aditi News Team

Mon, Jan 2, 2023
छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण गाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवम हायर सेकेंडरी स्कूलो के छात्र-छात्राओं ने निकट स्थापित विद्युत संयंत्र एनटीपीसी का भ्रमण किया।इस प्लांट के अंतर्गत चलने वाली समस्त कार्यविधि का बिंदुवार अवलोकन एनटीपीसी के अधिकारियों सुदेश राजे,आर पी खिरनीवाल, राजेश वर्मा, जितेंद्र मालवीय, दिनेश पटेल द्वारा कराया गया। भ्रमण में नोडल अधिकारी भारत ताम्रकार, पवन सोनी, सत्यम ताम्रकार, हेमंत शुक्ला, विनीत नामदेव, अनिल दुबे, जितेंद्र प्रजापति, मनीष नेमा, लखनलाल लोधी, वीरेंद्र वर्मा एवं अन्य शिक्षको द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। भ्रमण में एनटीपीसी प्लांट में चल रही चल रही विभिन्न गतिविधियों जैसे कंट्रोलर, टरबाइन, वाटर कोल्ड प्वाइंट, बायलर, चिमनी, रेलवे जंक्शन, ट्रैक, तालाब , कोयला भंडारण, कंट्रोल रूम, विभिन्न प्रकार की मशीनें, विभिन्न प्रकार की बिल्डिंग, गेट व्यवस्था, पास व्यवस्था, कतारबद्ध पेड़ पौधे, लिफ्ट, बहुमंजिला मशीनें, अन्य उत्तम क्वालिटी व्यवस्थाओं से सभी छात्र छात्रा रूबरू हुए ।

Tags :

जरूरी खबरें