Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: गाडरवारा, जनहित श्री राम ऑटो चालक संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sun, Aug 21, 2022
गाडरवारा। जनहित श्री राम ऑटो चालक संघ ने आज दिनांक 22/08/2022 में थाना प्रभारी को नगर मे अपराध पर अंकुश लगाने एवं नगर पालिका अध्यक्ष को स्थायी आटो स्टैंड बनाने के लिए ज्ञापन सौपा। ऑटो संघ ने ज्ञापन के माध्यम से नगर में हो रही आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि पर उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी से शीघ्र ही अंकुश लगाने की मांग की है। साथ ही ऑटो चालकों को हो रही समस्याओं के बारे में तथा आटो चालक के साथ की गई मारपीट के बारे में भी थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही  करने के लिए आग्रह किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से ऑटो चालक संघ ने मांग की है कि गाडरवारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण मार्गों पर चलने वाले ऑटो के लिए अलग से स्थाई ऑटो स्टैंड बनाए जाए जिससे आवागमन सही हो सके। ज्ञापन देने वालों में श्रीराम ऑटो चालक संघ अध्यक्ष अमित दुबे ,उपाध्यक्ष राजू राजपूत , सचिव सुनील साहू ,कोषाध्यक्ष सोनू लोधी एवं अन्य ऑटो चालक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें