Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

: गाडरवारा, दिव्यांग बच्चों को सामग्री प्रदान कर मनाई स्कूल में दीपावली

Aditi News Team

Tue, Oct 25, 2022
दिव्यांग बच्चों को सामग्री प्रदान कर मनाई स्कूल में दीपावली गाडरवारा। गत दिवस दीपावली के दिन समीपी ग्राम सांगई में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के दिव्यांग बच्चों के घर घर जाकर उन्हें पटाखे एवं मिठाईयां भेंट कर दीवाली की खुशियां दी । उन्होंने छात्र अरुण केवट, अभिषेक केवट सहित अन्य दिव्यांग छात्र छात्राओं के घर जाकर बच्चों को उपहार दिये तदोपरांत उन्होंने शाला परिसर में छात्र छात्राओं के साथ मां लक्ष्मी का पूजन कर दीपक जलाए एवं पटाखे फोड़कर दीवाली की खुशियां मनाई। इस मौके पर छात्राओं द्वारा बनाई गई रांगोलियाँ आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि कर्मभूमि में बच्चों के साथ दीपावली मनाने से बच्चों को खुशी होती है। खासतौर पर त्योहार वाले दिन दिव्यांग बच्चों के घर जाकर उन्हें उपहार देकर दीपावली की खुशी देना ही पुण्य का कार्य है। शाला में दीवाली मनाने की खुशियों में विष्णुस्वरुप खरे, केशव केवट, राकेश केवट, दयाराम केवट, सुनील केवट, संजय केवट, अर्जुन केवट, द्रोपती केवट, रेखा केवट, रेशमा केवट, प्रीति केवट सहित अन्य शामिल रहे

Tags :

जरूरी खबरें