Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान 

Aditi News Team

Wed, May 31, 2023
नपा अध्यक्ष एवं एसडीएम ने किया बीटीआई स्कूल के मेधावी छात्रों को संम्मानित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल के सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा परिणाम में 75 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 50 छात्रो को नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा एवं एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने संम्मानित किया। कार्यक्रम में नपा संभापति आनंद दुबे, सुरेन्द्र गुर्जर, पार्षद पूजा तिवारी , महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ,मनोज वसा एवं बीईओ प्रतापनारायण अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने स्वागत भाषण में बोर्ड परीक्षा परिणाम में बीटीआई स्कूल के छात्रो के बेहतर प्रदर्शन की जानकारी दी। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बीटीआई स्कूल के छात्रो ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय सहित नगर को गौरवांवित किया इसके लिए छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी बधाई के पात्र है। एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र पढ़ाई के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियो के लिए अभी से मानसिकता बना लें। शैलेन्द्र जैन ने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए छात्रों को बेहतर पढ़ाई की निरंतरता बनाये रखना जरूरी है। कार्यक्रम को अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें