Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: गाडरवारा, बेटी दिवस पर किया बेटियो का सम्मान

Aditi News Team

Mon, Sep 26, 2022
बेटी दिवस पर किया बेटियो का सम्मान गाडरवारा । विगत दिवस पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने बेटी दिवस के अवसर सर्वप्रथम नर्मदा तट पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें लेखन सामग्री प्रदान कर आशीर्वाद लिया।ततपश्चात बेटी दिवस पर मां विजयासन इंस्टीट्यूट में संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर का मानवतावादी चिंतन व दलित उत्थान पर शोधकार्य व सामाजिक कार्य करने वाली बेटी आरती राजपूत, योग के क्षेत्र में कीर्ति विश्वकर्मा , प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में आरती कहार , खेल क्षेत्र में नेशनल टेनिस वालीवाल खिलाड़ी अंजुल विश्वकर्मा, प्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा नोकरी के क्षेत्र दीपशिखा मेहरा को मेडल , ट्राफी, कलम डायरी के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बेटियो का सम्मान किया।उल्लेखनीय है मुकेश बसेड़िया अनेक वर्षों से बेटियो की शिक्षा व विवाह तथा सम्मान के लिए बनांचल ग्रामो के साथ गाडरवारा नगर में कार्य कर रहे है । बेटी दिवस पर बेटियो का सम्मान कर बसेड़िया ने कहा कि सम्मान से बेटियो की शिक्षा व प्रतिभाओ का प्रोत्साहन मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें