Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा ,बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए आम आदमी पार्टी गाडरवारा

Aditi News Team

Tue, Mar 21, 2023
गाडरवारा आम आदमी पार्टी गाडरवारा के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं अतः उन सभी किसानों के खेत में जाकर सर्वे कराकर शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए जिससे कि किसान को कुछ राहत मिल सके। गाडरवारा के आसपास क्षेत्र का किसान बहुत सदमे में है उसकी फसल का नुकसान वह अपनी आंखों से देख नहीं पा रहा क्योंकि किसान की आई हुई फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई है। कुछ फसलें खेत में खड़ी जो कि कटने को थी और कुछ फसलें किसानों के खलिहान में एवं खेतों में भी रखी हुई थी जो की पूरी तरह नष्ट हो गई हैं । इन सभी का शासन प्रशासन शीघ्र ही सर्वे करा कर उनको उचित मुआवजा दिया जाए जिससे सबका पेट भरने वाला किसान भी भूखा ना रह सके । ज्ञापन देते समय शशिभूषण शर्मा, रीना लमानिया ,आश्रिता पाठक, दिनेश महोबिया, बबलू कहार ,शालिकराम सोनकर आदि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें