Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

: गाडरवारा, राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा का आगमन 16 को

Aditi News Team

Thu, Sep 15, 2022
राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा का आगमन 16 को गाडरवारा।  राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव जी के नेतृत्व में शिक्षक संवर्ग की विभिन्न मांगों यथा - 2005 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों को एन पी एस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली, अध्यापक / राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग 2018 में कार्यरत शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ, अध्यापक / राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग 2018 में कार्यरत शिक्षक संवर्ग को 12 वर्ष एवम 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 12/24 वर्षीय कृमोन्नति /समयमान वेतनमान का लाभ, अध्यापक संवर्ग के परिजनों के अनुकंपा नियुक्ति संबंधी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर यथाशीघ्र अनुकंपा नियुक्ति का लाभ आदि को लेकर आयोजित भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से विगत 5 सितंबर शिक्षक दिवस से "पेंशन सत्याग्रह-न्याय यात्रा" का शुभारंभ कर प्रदेश प्रत्येक जिला, विकासखंड एवम तहसील मुख्यालय से होते भोपाल तक निकाली जा रही है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सियाराम पटेल ने बताया कि उक्त यात्रा का समापन आगामी 9 अक्टूबर 2022 को भोपाल में होगा। इसी क्रम में उक्त यात्रा का आगमन 16 सितंबर 2022 को शाम 4:30 बजे नगर गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में हो रहा है..! उक्त अवसर पर शाम 4:30 आडीटोरियम हाल शासकीय पी जी कालेज गाडरवारा में स्वागत कार्यक्रम एवम सभा का आयोजन रखा गया है। राज्य शिक्षक संघ नरसिंहपुर व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOORUF) नरसिंहपुर के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों/जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक/तहसील अध्यक्षों/पदाधिकारियों व महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित सभी अध्यापक एवम शिक्षक/शिक्षिका साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान हेतु अपील संघ के जिलाध्यक्ष श्री अजीत जाट, राष्ट्रीय पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री प्रमेंद्र जाट, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री नगेंद्र त्रिपाठी, प्रांतीय संगठन मंत्री श्री कोमल सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्री विजय शर्मा, श्री मलखान मेहरा, श्री आशीष नामदेव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत कौरव, श्री दौलत पटेल, श्री गोविंद बुंदेला, श्री अखिलेश सोनी, श्री विवेक मिश्रा, श्री रघुवीर सिंह पटेल, पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष श्री चौधरी दीपसिंह, श्री महेश वैष्णव, श्री अखिलेश महाजन, तहसील अध्यक्ष श्री सूर्यकांत पाठक, तहसील संयोजक श्री त्रिलोक जैन, वरिष्ठ साथी श्री पुरुषोत्तम बसेडिया, श्री शमीम कुरेशी, श्री अजय शर्मा, श्री कमल बचकैया, श्री संजय पाराशर, श्री कमलेश शर्मा, मधुसूदन पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल सहित सभी पदाधकारियों द्वारा की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें