Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

: गाडरवारा, सीरेगांव में शिक्षको ने बच्चों को दी दीपावली की खुशियाँ

Aditi News Team

Sat, Oct 22, 2022
सीरेगांव में शिक्षको ने बच्चों को दी दीपावली की खुशियाँ गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सीरेगांव के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल में शिक्षको ने बच्चों के दीपावली की खुशियां मनाई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शिक्षको के साथ शाला परिसर में आकर्षक रांगोलियाँ बनाई एवं दीपक जलाए। कार्यक्रम में शिक्षको ने बच्चों को उपहार दिए। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक माध्यमिक शिक्षक श्रीमती सरिता कौरव ने बताया कि हमारा विद्यालय शिक्षा का मंदिर है । स्कूल के बच्चों के संग दीपावली की खुशियां बांटने की हम लोगो ने शुरुआत की है। प्रतिवर्ष शाला में दीपावली सहित अन्य त्योहार बच्चों के साथ मनाए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य सतीश शर्मा, प्रतिभा राय, एम एल ठाकुर,रामकुमार राजपूत सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें