Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: गाडरवारा 10वा 11जनवरी को होगा दलित आदिवासी सम्मेलन,टूडनी, खेरी, ग्वारी, घाटकामती, जामगांव में होंगी बैठकें

Aditi News Team

Sun, Jan 8, 2023
10वा 11जनवरी को होगा दलित आदिवासी सम्मेलन,टूडनी, खेरी, ग्वारी, घाटकामती, जामगांव में होंगी बैठकें। मध्य प्रदेष किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कुरारिया एवं प्रदेश सचिव जगदीश पटेल विशेष आमंत्रित। मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा के तत्वाधान में वन ग्राम टूडनी, खेरी, ग्वारी, घाटकामती एवं जामगाव सहित आसपास के ग्रामों में भूमि से जुड़े मुद्दे जैसे वन व राजस्व भूमि पर पीढ़ियों से काबिज कब्जाधारियों को पट्टा, बनाधिकार कानून पर अमल कराए जाने, बांध से प्रभावित होने वाले ग्रामिणो की समस्याओं सहित अन्य मुद्दों पर आदिवासी बनांचल के उक्त ग्रामों में सम्मेलन आयोजित कर महापंचायत करके शासन प्रशासन से न्याय दिलाने संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। सम्मेलन सफल बनाने उन ग्रामों में तहसील उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, कमलेश वर्मा, आकाश वर्मा, छोटेलाल ठाकुर, सुरेश यादव, सुखलाल ठाकुर, बखेड़ी लाल ने सुचना पत्र एवं परचे वितरित कर तैयारियां की जा रही है।10जनवरी, टूडनी, खेरी, ग्वारी, घटकामती में सम्मेलन एवं 11जनवरी को जामगांव में होगी महापंचायत।उक्त सम्मेलन में मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति गाडरवारा के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।  

Tags :

जरूरी खबरें