Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 138 नवीन पुलिस आवास का किया लोकार्पण

Aditi News Team

Fri, Mar 31, 2023
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में रेडियो कॉलोनी में पूजा-अर्चना के साथ फीता काट कर नव-निर्मित 138 पुलिस आवास गृह लोकार्पित किए। इन आवास का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधो-संरचना विकास निगम ने 32 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से किया है।   मंत्री डॉ. मिश्रा ने नव-निर्मित आवासों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आवास गृहों का निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है। आज इंदौर में हुई दुखद एवं दर्दनाक घटना से मैं व्यथित हूँ। इंदौर प्रशासन ने रेस्क्यू के बेहतर प्रयास और प्रबंध किये। दुर्घटना में काल-कवलित दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।   लोकार्पित 138 आवास गृह जी+5 बहु-मंजिला इमारत में हैं। बहु-मंजिला इमारत 8 लिफ्ट, एक लाख 25 हजार लीटर का सम्पवेल पंप हाउस, पेवर ब्लॉक, फायर फायटिंग सिस्टम, लैंड स्केपिंग और 125 के.व्ही. जनरेटर की सुविधा से लैस है। स्ट्रीट लाइन, पार्किंग, जल-प्रदाय जैसी सभी आधारभूत सुविधाएँ हैं। डीजी एवं मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश मकवाणा और एडीजी एवं मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री उपेन्द्र जैन, पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें