Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: गोटेगांव में जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें

Aditi News Team

Tue, Jan 10, 2023
गोटेगांव में जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें निराकरण के दिये निर्देश जनसुनवाई में आये 70 आवेदन नरसिंहपुर, 10 जनवरी 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की मौजूदगी में जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार 10 जनवरी को जनपद पंचायत कार्यालय गोटेगांव के सभाकक्ष में आयोजित हुई। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को अपनी- अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। गोटेगांव में हुई जनसुनवाई में 70 आवेदन आये। जनसुनवाई में बीपीएल कार्ड बनवाने, बिजली बिल, कर्मकार मंडल का कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ दिलाने, प्रसूति सहायता की राशि दिलाने, अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, दिव्यांगता पेंशन दिलाने आदि से संबंधित आवेदन आये। इन आवेदनों का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम देवनगर पुराना में नलजल योजना से संबंधित शिकायत पर कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें