Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: गोटेगांव में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर 6 सितम्बर को

Aditi News Team

Tue, Sep 6, 2022
जिले में अब तक 1073 मिमी वर्षा दर्ज नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 5 सितम्बर तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1073 मिमी अर्थात 42.24 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 5 सितम्बर की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 36.8 मिमी अर्थात 1.44 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 51 मिमी, गाडरवारा में 76 मिमी, गोटेगांव में 5 मिमी, करेली में 42 मिमी और तेंदूखेड़ा में 10 मिमी वर्षा आंकी गई है। अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 सितम्बर तक तहसील नरसिंहपुर में 1028 मिमी, गाडरवारा में 1217 मिमी, गोटेगांव में 970 मिमी, करेली में 1167 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 983 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 719.80 मिमी अर्थात 28.34 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 666 मिमी, गाडरवारा में 741 मिमी, गोटेगांव में 582 मिमी, करेली में 615 और तेन्दूखेड़ा में 995 मिमी वर्षा हुई थी। गोटेगांव में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर 6 सितम्बर को नरसिंहपुर। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासकीय उत्कृष्ट स्कूल गोटेगांव में मंगलवार 6 सितम्बर को शिविर आयोजित किया जायेगा। जिन नि:शक्तजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाना है, वे शिविर में आधार कार्ड, समग्र आईडी, स्वयं की दो फोटो लेकर उत्कृष्ट स्कूल गोटेगांव में पहुंचकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। यह जानकारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें