Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: ग्राम मनकवारा व बरांझ में हुआ प्राकृतिक खेती की पाठशाला का आयोजन, अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश

Aditi News Team

Thu, Feb 23, 2023
ग्राम मनकवारा व बरांझ में हुआ प्राकृतिक खेती की पाठशाला का आयोजन नरसिंहपुर, 23 फरवरी 2023. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत जिले के चांवरपाठा विकासखंड के ग्राम मनकवारा व बरांझ में प्राकृतिक खेती की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राकृतिक खेती के फायदे किसानों को बताये गये। किसानों को बीजामृत, घनजीवामृत, ब्रम्हास्त्र जीवामृत, फफूंदनाशक, अग्निस्त्र आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि डॉ. आरएन पटैल एवं कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती की बारीकियां और प्राकृतिक खेती में देशी गाय के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक तरीके से खेती करने से खेती की लागत में कमी आयेगी और मिट्टी की उर्वरकता बढेगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के प्रगतिशील कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कृषि पाठशाला का आयो‍जन करने के लिए निर्देश दिये थे। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में प्राकृतिक खेती की पाठशाला का आयोजन किया गया। नरसिंहपुर तहसील में 4 अवैध कॉलोनियों में प्लाट विक्रय पर प्रतिबंध अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश नरसिंहपुर, 23 फरवरी 2023. तहसील नरसिंहपुर में 4 अवैध कॉलोनियों में प्लाट विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के आदेश न्यायालय अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ने जारी किये हैं। ये आदेश मध्यप्रदेश नगरपालिका कॉलोनी विकास नियम 2021 और मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत पारित किये गये हैं। इस संबंध में न्यायालय अपर कलेक्टर नरसिंहपुर द्वारा 4 अवैध कॉलोनी के कॉलोनाईजरों के विरूद्ध प्लाट विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये गये हैं। साथ ही अपर कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर को आदेशित किया है कि वे उक्त अवैध कालोनी के कॉलो‍नाईजरों के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करायें।   इस सिलसिले में नरसिंहपुर तहसील की जिन अवैध कॉलोनियों में प्लाट विक्रय पर प्रतिबंध के लिए आदेश जारी किये गये हैं, उनमें कॉलोनाईजर श्रीमती राजकुमारी पति चेतराम काछी, योगेश आ. चेतराम काछी, यशवंती बाई आ. चेतराम काछी, मीना आ. चेतराम काछी, भारती आ. चेतराम काछी सभी निवासी निरंजन वार्ड खैरी नाका नरसिंहपुर की मौजा नरसिंहपुर न.ब.278 ह.नं. 40 तहसील नरसिंहपुर स्थित ख.नं. 88/8 के रकबा 0.549 हे. भूमि, गोविंद कुमार आ. नारायण दास बैरागी, भूपेंद कुमार आ. नारायण दास बैरागी निवासी उद्योग नगरी के पीछे तिलक वार्ड नरसिंहपुर की मौजा नकटुआ न.ब. 270 ह.नं. 43 तहसील नरसिंहपुर स्थित ख.नं. 11/1 रकबा 1.357 हे. भूमि, नरेश आ. हेमराज काछी, मनोज. आ. हेमराज काछी, छाया आ. हेमराज काछी, गीता आ. हेमराज काछी सभी निवासी निरंजन वार्ड खैरीनाका नरसिंहपुर की मौजा नरसिंहपुर न.ब.278 ह.नं. 40 तहसील नरसिंहपुर स्थित ख.नं. 85/34 के रकबा 0.108 हे. भूमि, राजा भैया आ. प्रीतम सिंह जाट, राजेश आ. बुद्ध सिंह जाट निवासी किसानी वार्ड नरसिंहपुर की मौजा नरसिंहपुर न.ब.278 ह.नं. 40 तहसील नरसिंहपुर स्थित ख.नं. 193/2/1/1 के रकबा 1.969 हे. भूमि पर बनाई गई अवैध कॉलोनी के नाम शामिल हैं।

Tags :

जरूरी खबरें