Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: चलो दीप जलाएँ वहाँ जहाँ अभी भी अंधेरा है,,,, मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Thu, Jan 12, 2023
मुख्यमंत्री ने इंदौर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर 100 दिव्यांगजन को स्कूटी भेंट की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रेस्टिज मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में 100 दिव्यांजन को स्कूटी भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चलो दीप जलाएँ वहाँ जहाँ अभी भी अंधेरा है। प्रदेश के हर दिव्यांजन की सेवा हो जाये, यही प्रयास किये जाएंगे। ये स्कूटी मात्र परिवहन का साधन नहीं, बल्कि आजिविका चलाने का साधन भी बन सकती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन की इस नवकरणीय पहल की सराहना करते हुए सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि अगर कोई बेटा-बेटी अनाथ है, तो उनके लिए शिक्षा और रहने की व्यवस्था करें।   कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ड़ॉ. वीरेंद्र कुमार, सांसद श्री शंकर लालवानी, आयडीए अध्यक्ष श्री जयपाल चावड़ा, विधायक श्री रमेश मेंदोला और श्री महेंद्र सिंह हार्डिया, इंदौर कमिश्नर ड़ॉ. पवन शर्मा, आईजी श्री हरिनारायणचारी और कलेक्टर श्री इलैय्या राजा टी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता एम्बेसडर बुलबुल पांजरे का स्वागत किया मुख्यमन्त्री श्री चौहान ने दिव्यांग बुलबुल पांजरे जो इंदौर की स्वच्छता अम्बेसडर है, का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेटी कैसे मेरा स्वागत करे, मैं बिटिया का स्वागत करूंगा। कार्यक्रम में श्रीमती जानकी बाई रावत ने स्कूटी के अभाव में जीवन की असहाय स्थिति और फिर स्कूटी मिल जाने से जीविकोपार्जन में महत्वपूर्ण योगदान देने का अनुभव साझा किया।

Tags :

जरूरी खबरें