: चीचली में आरटीई सत्यापन कार्य जारी
Aditi News Team
Sun, Apr 16, 2023
चीचली में आरटीई सत्यापन कार्य जारी
गाडरवारा। जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों में सबसे छोटी कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश संबंधित द्वितीय चरण के फार्म का सत्यापन जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, संकुल समन्वयक सत्यम ताम्रकार, मेंटर शिक्षक धीरज जसाठी द्वारा जारी है । सत्यापन केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में द्वितीय चरण अंतर्गत 48 फार्म का सत्यापन किया जा चुका है। इस आरटीई सत्यापन का अवलोकन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को द्वितीय चरण में आवेदन करने की अंतिम तिथि थी एवं लॉटरी द्वारा 21 अप्रैल को संबंधित बच्चों का चयन किया जावेगा। जिसके उपरांत चयनित विद्यार्थी अशासकीय विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश लेंगे।
Tags :