Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

करेली के कार्मेल विद्यालय में वन महोत्सव एक पेड़ माँ के नाम मनाया गया : इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

Aditi News Team

Sat, Jul 4, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

करेली । आज दिनांक 04/07/2026 को कार्मेल विद्यालय 'करेली' में वन महोत्सव 'एक पेड़ माँ के नाम' मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपप्राचार्या सिस्टर बिंदु, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया साथ ही साथ नारे लेखन, पोस्टर मेकिंग, प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पेड़-पौधों के महत्व उनकी अनिवार्यताओं को दर्शाया और वन संरक्षण, प्रकृति संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंँचाने का प्रयास किया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि " वृक्षों से ही हमारा जीवन है। पेड़ - पौधों वनों का संरक्षण करना हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए।" उन्होंने सभी विद्यार्थियों और जनमानस से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कार्मेल विद्यालय करेली

जरूरी खबरें