Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: छत्तीसगढ़ पुलिस, गूगल मैप के माध्यम से हाईवे पर की जाएगी निगरानी।

Aditi News Team

Sat, Oct 15, 2022
🔸 गूगल मैप के माध्यम से हाईवे पर की जाएगी निगरानी। 🔸 गूगल बताएगा एन.एच. पर जाम की स्थिति। 🔸 आईटीएमएस में तैनात कर्मचारी 24 घंटे रखेंगे एन.एच. पर निगरानी। 🔸 लाल ,नीला ,ऑरेंज कलर बताएगा जाम की स्थिति। डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश में एवं श्री विश्वास चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन एवं श्री सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास करती आ रही है इसी कडी में आज दिनांक को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर 06 में ,श्री सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं श्री अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक (यातायात) व आईटीएमएस टीम की उपस्थिति में गुगल मैप से जाम की स्थिति जानने को लेकर आईटीएमएस कर्मचारियों को बताया गया जिससे नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग को 24 घंटे निगरानी में रखा जायेगा जिसमें नीला, आरेंज, लाल कलर यातायात की स्थिति को निम्न प्रकार से बताईगी :- 🔵 नीला कलर- यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है कि जानकारी देगा। 🟠 आरेंज कलर - यातायात थोडा रूका हुआ या धीमी गति से चल रहा की जानकारी देगा। 🔴 लाल कलर- लाल कलर यातायात जाम की स्थिति को बतायेगा। कभी कभी ट्रैफिक जाम का पता नही लगने से जाम और लंबा हो जाता है जिसे वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुँच पाते है और असुविधा का सामना करना पड़ता है लेकिन गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति पता लगाना आसान हो जायेगा और जाम की स्थिति होने पर कंट्रोल रूम के द्वारा तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग व संबंधित यातायात जोन क्षेत्र को पाइंट दिया जावेगा जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच कर जाम को क्लीयर कराया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें