Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: जल संसाधन मंत्री सिलावट ने बांधों में जल भराव की समीक्षा की

Aditi News Team

Thu, Aug 18, 2022
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बांधों में जल भराव की समीक्षा की भोपाल । जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के बांधों में जल भराव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्रा, प्रमुख अभियंता श्री मदन सिंह डाबर और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बांधों में जल भराव, जलाशयों के गेट खोलने और जल निकासी की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने बाढ़-आपदा प्रबंधन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी बांधों में जल भराव की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। बांध से पानी छोड़ते समय ध्यान रखें कि किसी तरह की जन-हानि, मवेशियों और फसलों का नुकसान न हो। अपर मुख्य सचिव श्री मिश्रा ने बाढ़-आपदा प्रबंधन, विभिन्न बांधों के जल-स्तर, बांध की सुरक्षा एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी डेम और बड़े जलाशयों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। अधिकारियों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए गए है। मौसम विभाग से आगामी दिनों में होने वाली वर्षा के संबंध में भी प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें