Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: जिले में दैनिक वेतन भोगियो के वेतन की नई दरें निर्धारित कलेक्टर श्री लवानिया ने किए आदेश जारी

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी अविनाश लवानिया ने श्रमायुक्त म.प्र. शासन इंदौर के आदेश के परिपालन में भोपाल जिले के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिये 01 अक्टूबर 22 से 31 मार्च 22 तक की अवधि के लिए दैनिक वेतन की नई दरें निर्धारित की हैं। इन दरों में परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता भी सम्मिलित है।निर्धारित नई वेतन दरें अकुशल कर्मचारियों के लिये न्यूनतम मूल वेतन 6500.00 रूपये (प्रतिदिन 216.66), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2825 रूपये (प्रतिदिन 94.17) इस प्रकार कुल प्रतिमाह 9325.00 रूपये (प्रतिदिन 310.83) निर्धारित किया गया है। अर्ध्दकुशल के लिये न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 7057.00 रूपये (प्रतिदिन 235.23), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 3125.00 रूपये (प्रतिदिन 104.17) इस प्रकार कुल वेतन 10182.00 रूपये (प्रतिदिन 339.40 रुपए)। इसी प्रकार कुशल के लिये न्यूनतम मूल वेतन 8435.00 रूपये (प्रतिदिन 281.16) तथा परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 3125.00 (प्रतिदिन 1041.17) इस प्रकार प्रतिमाह 11560.00 रूपये (प्रतिदिन 385.33 रुपए) कुल वेतन देय होगा। उच्च कुशल के लिये प्रतिमाह 9735.00 रूपये न्यूनतम मूल वेतन तथा 3125.00 रूपये परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता सहित कुल 12860.00 रूपये (प्रतिदिन 428.00 रूपए कुल वेतन देय होगा।मजदूरी निर्धारण में पैसे तथा रूपये के गुणांकों को राउंड अप करके ही दैनिक एवं मासिक मजदूरी निर्धारित की जायेगी। वित्त विभाग के परिपत्र अनुसार 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे हो तो उन्हें अगले उच्चतर रूपये में पूर्णाकिंत किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड दिया जायेगा

Tags :

जरूरी खबरें