Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: जीवन तुम पर वारा (करवा चौथ पर गीत)

Aditi News Team

Thu, Oct 13, 2022
जीवन तुम पर वारा, रचनाकार पं. सुशील शर्मा सोलह शृंगार किया साजन जीवन तुम पर वारा। माथे बिंदी कंगन चूड़ी हाथ रचाए सजना। आँखों में बस प्यार बसाए बस तेरे सुर बजना। चाँद हमारे तुम हो प्रीतम उमर हमारी लागे। कितना प्यारा पिया हमारा बँधे प्रेम के धागे। तुम बिन जीवन मरुथल जैसा तुम हो गगन हमारा। जीवन पथ पर साथ चलूँ मैं बन कर के अनुगामी। मार्गप्रदर्शक तुम हो मेरे मेरे अन्तर्यामी। सप्तपदी से बँधा हुआ है रिश्ता कितना प्यारा। विश्वासों की डोर सम्हाले बीते जीवन सारा। जीवन की आपाधापी में तुम हो एक सहारा। पहना है सुहाग का जोड़ा तेरी पिया निशानी। सदा सुहागन मुझको रखना करवाचौथ भवानी। जल्दी निकलो आज चाँद तुम पति दर्शन अभिलाषा। उमर पिया को लम्बी देना मुझे प्रेम परिभाषा। उनकी बाँहों में दम निकले उन पर सब कुछ हारा।  

Tags :

जरूरी खबरें