Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: नरसिहपुर, दशहरा के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की परंपरा अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे द्वारा पुलिस लाईन मे विधि विधान से शस्त्र एवं वाहन पूजा की गयी

Aditi News Team

Wed, Oct 5, 2022
‘‘दशहरा’’ के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की परंपरा अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे द्वारा पुलिस लाईन मे विधि विधान से शस्त्र एवं वाहन पूजा की गयी। नरसिंहपुर।आज दिनांक 05.10.2022 को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व ‘‘दशहरा’’ के पावन अवसर पर स्थानीय पुलिस लाईन नरसिंहपुर में परंपरा अनुसार शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, पूजा को विधि विधान के अनुसार संपन्न कराया गया। शस्त्र पूजा उपरान्त रक्षित केन्द्र परिसर में वाहन पूजा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक, सुश्री राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कार्तिकेय, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश बैन, निरीक्षक श्री नंदलाल धुर्वे एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। शस्त्र पूजा उपरान्त पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे द्वारा हर्ष फायर भी किया गया साथ ही जिले वासियों के साथ-साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व ‘‘दशहरा’’ की शुभकामानाएं भी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें