Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न ग्रामों में किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

: दिव्यांगजन के लिये छतरपुर को मिला समेकित क्षेत्रीय केन्द्र एक ही स्थान पर दिव्यांगजन को मिलेंगी पुनर्वास सेवाएँ

Aditi News Team

Fri, Apr 7, 2023
दिव्यांगजन के लिये छतरपुर को मिला समेकित क्षेत्रीय केन्द्र एक ही स्थान पर दिव्यांगजन को मिलेंगी पुनर्वास सेवाएँ केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश को समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) प्रदान किया जा रहा है। देश के 21 सीआरसी में से एक, यह केन्द्र छतरपुर में 8 अप्रैल से कार्य प्रारंभ कर देगा। अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगता संस्थान, मुम्बई के अंतर्गत स्थापित होने वाले इस नये सीआरसी में सभी दिव्यांग श्रेणियों को एक ही छत के नीचे पुनर्वास सेवाएँ प्रदान की जा सकेंगी।   सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन दिव्यांगजन के सभी सामाजिक-आर्थिक असमानताओं और परिणामस्वरूप प्रतिकूलताओं के प्रति संवेदनशील हैं। केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पास राष्ट्रीय संस्थानों के रूप में स्वायत्त निकायों का एक नेटवर्क है, जो विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं में विशेषज्ञता रखते हैं। राष्ट्रीय संस्थान दिव्यांगजन को चिकित्सीय और पुनर्वास सेवाएँ प्रदान करने के साथ उनकी संभावित सेवा के लिये मानव संसाधन भी तैयार करते हैं। ये संस्थान अपने क्षेत्र में अनुसंधान करते हैं और शिविरों के माध्यम से सहायक उपकरण वितरण और विभिन्न दिव्यांग कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें