Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: नपा गाडरवारा के निर्वाचन में 58 मतदान केंद्रों के लिए 109 ईवीएम मशीनों का उपयोग,रिटर्निंग अधिकारी ने रेंडमाइजेशन मे दी जानकारी

Aditi News Team

Sun, Jun 26, 2022
नपा गाडरवारा के निर्वाचन में 58 मतदान केंद्रों के लिए 109 ईवीएम मशीनों का उपयोग,रिटर्निंग अधिकारी ने रेंडमाइजेशन मे दी जानकारी गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (राजस्व) के सभागार में नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के निर्वाचन प्रक्रिया हेतु ईवीएम मशीनों का रिटर्निंग अधिकारी स्तरीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार राजेश मरावी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं पार्षद पद के अभ्यर्थियो को नपा गाडरवारा के पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु मतदान के दिन उपयोग में लाई जा रही ईवीएम मशीनों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि नपा गाडरवारा के 23 वार्डो के 58 मतदान केंद्रों पर पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु रिजर्व सहित कुल 109 ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा जल्द इन मशीनों की कमीशनिंग की जाएगी। इस मौके पर अजीत पटैल, जयंत ब्राउन, अमित कोष्टी, ई गवर्नेंस के ब्रजकिशोर बादल, कृष्णकांत दुबे, मधुसूदन पटैल सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अभ्यर्थियो की उपस्थिति प्रमुख रही।

Tags :

जरूरी खबरें