: नरसिंहपुर,महत्वपूर्ण सूचना
Aditi News Team
Mon, Apr 10, 2023
नरसिंहपुर, जेल प्रशासन के संज्ञान में आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अधिवक्ताओं को फोन कर गलत जानकारी दी जा रही है कि जेल में निरूद्ध बंदी को चोट लगी है एवं वह जिला चिकित्सालय या उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती है एवं उसको ब्लड की आवश्यकता है, जिसके लिये पैसों की मांग की जा रही है। सभी अधिवक्तागणों एवं बंदियों के परिजनों से अपील है कि केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में इस प्रकार की कोई भी घटना घटित नहीं हुई है, सभी बंदी सकुशल हैं। अतः किसी भी प्रकार के फ्राड का शिकार न हो एवं इस प्रकार के फोन आने पर कार्यालय अधीक्षक, केंद्रीय जेल नरसिंहपुर पर संपर्क करें।फेक कालर का नंबर भी बताएं ताकि विधिसम्मत कार्यवाही की जा सके,शेफाली तिवारी,जेल अधीक्षक,केंद्रीय जेल नरसिंहपुर ।
Tags :